फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A wave of faith surged in Shaktipeeths

Kangra News: शक्तिपीठों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 04 May 2026 06:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 04 May 2026 06:24 AM IST
विज्ञापन
A wave of faith surged in Shaktipeeths
चामुंडा माता मंदिर में रविवार को उमड़ी भीड़। स्रोत: मंदिर
-रविवार को छुट्टी के दिन करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
विज्ञापन

-मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं के लिए की थीं बेहतर व्यवस्थाएं
---------
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। जिला के प्रसिद्ध तीन शक्तिपीठों में रविवार को मौसम खराब होने के बावजूद आस्था का सैलाब उमड़ा। तीनों शक्तिपीठों में 35 हजार श्रद्धालु माता के आगे नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मां ज्वालामुखी में करीब 25 हजार, श्री बज्रेश्वरी देवी में लगभग 2000 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में करीब 8000 भक्तों ने माता के दर्शन किए।
श्री ज्वालामुखी मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि रविवार को अवकाश के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर न्यास की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से की गई थीं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़ा। मंदिर के हर द्वार और परिसर में यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ माता के दर्शन कर मनोकामनाएं मांगीं।
विज्ञापन

वहीं, गर्मी का सीजन शुरू होते ही मां ज्वालामुखी मंदिर में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से स्थानीय बाजारों में भी रौनक लौट आई है और दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। मां चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रविवार को 8000 श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं थी। अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ज्यादातर श्रद्धालु उत्तर प्रदेश राज्य से थे। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी ताकि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा की अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि रविवार को खराब मौसम के बावजूद लगभग 2000 श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।

चामुंडा माता मंदिर में रविवार को उमड़ी भीड़। स्रोत: मंदिर

चामुंडा माता मंदिर में रविवार को उमड़ी भीड़। स्रोत: मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed