{"_id":"6828895688f53e74da0eca35","slug":"a-truck-loaded-with-bricks-overturned-at-a-sharp-turn-in-bagga-driver-and-conductor-injured-kangra-news-c-95-1-kng1005-177409-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बग्गा में तीखे मोड़ पर ईंट से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बग्गा में तीखे मोड़ पर ईंट से भरा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक चोटिल
Sun, 18 May 2025 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 18 May 2025 06:33 AM IST
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। 32 मील-रानीताल राजमार्ग पर देर रात 10 बजे के करीब बग्गा के समीप तीखे मोड़ पर एक ईंट से भरा ट्रक पलट गया। इस दौरान ट्रक में चालक सहित 3 लोग सवार थे। इनमें से चालक और परिचालक को हल्की चोटें आई हैं।
ट्रक पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने 3 सवारों को ट्रक से निकाला और सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। ट्रक चालक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि हम ईंट लेकर दीनानगर से देहरा की ओर जा रहे थे कि बग्गा के समीप अचानक मोड़ पर ट्रक पलट गया। उन्होंने कहा कि आगे गहरी खाई थी, लेकिन भगवान का शुक्र है कि ट्रक सड़क पर ही पलट गया, जिससे जान बच गई। फिलहाल ईंट को जहां पहुंचाना था, उन्हें सूचित कर दिया गया है। संवाद