{"_id":"6807ef98be575f0b470b0d70","slug":"a-tree-fell-on-an-old-man-who-had-gone-to-bring-the-animals-he-died-after-being-crushed-under-it-kangra-news-c-95-1-ssml1008-174350-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पशुओं को लाने गए बुजुर्ग पर गिरा पेड़, नीचे दबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पशुओं को लाने गए बुजुर्ग पर गिरा पेड़, नीचे दबने से मौत
Wed, 23 Apr 2025 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की मोलग पंचायत के एक बुजुर्ग पर आम का पेड़ गिरने से मौत हो गई। घटना सोमवार शाम को हुई। बुजुर्ग का शव देर रात परिजनों और ग्रामीणों को पेड़ के नीचे दबा मिला था।
मृतक की पहचान पूर्ण राम (69) पुत्र डेफा राम निवासी गांव झिकला मोलग, डाकघर मोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक ने अपने पशुओं को घर से थोड़ी दूरी पर घासनियों में चरने के लिए छोड़ा हुआ था। सोमवार शाम को मृतक अपने पशुओं को घर लाने घासनियों की तरफ गया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे।
मृतक के परिजन जब शाम को घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा की बुजुर्ग घर पर नहीं है। उन्होंने पहले उसको आसपास ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में परिजनों की ओर से बुजुर्ग के मोबाइल पर कई कॉल किए गए, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने वृद्ध को ढूंढना शुरू कर दिया। जब गांव वाले और परिजन घर से थोड़ी दूर घासनियों की तरफ गए तो उन्होंने देखा कि एक आम का पेड़ टूटा हुआ है और वृद्ध का सिर आम के पेड़ के नीचे बुरी तरह से दबा हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों और गांववासियों ने बड़ी मुश्किल से आम के टूटे पेड़ के नीचे से वृद्ध को निकाला, लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। उन्होंने इस संबंध में पंचायत प्रधान बबिता कटोच को सूचना दी। पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना लंबागांव पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के घर में उसकी पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो गई है और एक बेटे की शादी को अभी एक ही महीना हुआ है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल शर्मा ने की है।