फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A three-tier verification process will be implemented to prevent fraud in the BPL selection list.

Kangra News: बीपीएल चयन सूची में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए होगी त्रिस्तरीय जांच

Sat, 05 Sep 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
A three-tier verification process will be implemented to prevent fraud in the BPL selection list.
गंगथ (कांगड़ा)। ''''मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना'''' के अंतर्गत बीपीएल सूची के पुनरीक्षण और पारदर्शी चयन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। सूची में केवल वास्तविक व जरूरतमंद परिवारों को शामिल करने और फर्जीवाड़ा रोकने के उद्देश्य से तीन सदस्यीय संयुक्त जांच कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में संबंधित क्षेत्र के पटवारी, पंचायत सचिव और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया गया है, जो सीधे धरातल पर उतरकर प्रत्येक परिवार की आर्थिक व सामाजिक स्थिति की पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

गठित संयुक्त कमेटी घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन (ग्राउंड वेरिफिकेशन) करेगी। जांच दल परिवार के रहन-सहन, आय के वास्तविक साधनों, जमीन-जायदाद, पक्के मकान और नौकरी की स्थिति का मौके पर मुआयना करेगा, ताकि कोई भी पात्र छूटे नहीं और अपात्र लाभ न ले सके। पटवारी परिवार की कुल कृषि भूमि और राजस्व रिकॉर्ड का मिलान करेंगे। पंचायत सचिव परिवार की वार्षिक आय, सरकारी योजनाओं के पिछले लाभ और परिवार रजिस्टर का ब्योरा जांचेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर परिवार के वास्तविक जीवन स्तर, दिव्यांगता, अनाथ बच्चों और महिलाओं की स्थिति का ब्योरा उपलब्ध करवाएंगी।
विज्ञापन

एसडीएम इंदौरा डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अब तक आठ चरणों में 1334 लोग योजना के पात्र पाए गए हैं। नौवें चरण में गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सूची की बारीक छंटनी की जाएगी। चेतावनी दी है कि गलत सत्यापन या लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed