फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A team of experts will come to Lambagaon on 15th for investigation.

Kangra News: लंबागांव में जांच के लिए 15 को आएगी विशेषज्ञों की टीम

Wed, 14 Jan 2026 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 14 Jan 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
A team of experts will come to Lambagaon on 15th for investigation.
लंबागांव (कांगड़ा)। क्षेत्र में पिछले एक माह से दुधारू पशुओं में फैली अज्ञात और घातक बीमारी की जांच के लिए अब विशेषज्ञ टीम मैदान में उतरेगी। पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. अनीश ने पुष्टि की है कि 15 जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के विशेषज्ञों की टीम प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेगी। यह टीम पशुओं के नमूने लेकर बीमारी के कारणों का पता लगाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय पशुपालकों के अनुसार इस रहस्यमयी बीमारी ने अब तक चार गायों, एक भेड़ और एक बकरी की जान ले ली है। बीमारी के लक्षण बेहद डरावने हैं। संक्रमित पशु कुछ ही दिनों में बैठ जाता है और दोबारा खड़ा नहीं हो पाता। इसके बाद 8 से 10 दिनों के भीतर पशु की मृत्यु हो रही है। पशुपालकों ने चिंता जताई है कि यदि समय रहते बीमारी पर काबू नहीं पाया गया, तो उन्हें पशुपालन का व्यवसाय छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को पहले ही दे दी गई थी। अब 15 तारीख को आने वाली विशेषज्ञ टीम से ही क्षेत्रवासियों को राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed