{"_id":"6a92e7ae7af9ac175b09d152","slug":"a-street-vending-zone-will-soon-start-at-kotwali-bazaar-kangra-news-c-95-1-kng1046-252714-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला के कोतवाली बाजार में जल्द शुरू होगा स्ट्रीट वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला के कोतवाली बाजार में जल्द शुरू होगा स्ट्रीट वेंडिंग जोन
Sun, 30 Aug 2026 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 30 Aug 2026 07:37 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली बाजार की गांधी वाटिका में स्ट्रीट वेंडिंग जोन में बनी दुकानें। -संवाद
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के कोतवाली बाजार स्थित गांधी वाटिका में स्ट्रीट वेंडिंग जोन शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। बिजली की बाधा दूर होने के बाद सितंबर माह से यहां 13 दुकानों में कारोबार शुरू हो जाएगा।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 25 लाख रुपये की लागत से इन 13 दुकानों का निर्माण कर नगर निगम को सौंपा गया था। निगम ने 17 जनवरी को लकी ड्रा के माध्यम से पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों को ये दुकानें आवंटित की थीं। इनका किराया 50 रुपये प्रतिदिन तय किया गया है।
बिजली कनेक्शन और अन्य तकनीकी अड़चनों के चलते यह योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी थी, लेकिन अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। इन दुकानों के संचालन से पर्यटकों को एक ही छत के नीचे खान-पान की वस्तुएं उपलब्ध होंगी। साथ ही कोतवाली बाजार को अतिक्रमण और जाम से मुक्ति मिलेगी तथा शहर की सुंदरता और स्वच्छता में भी सुधार होगा।
विज्ञापन
कोतवाली बाजार स्थित गांधी वाटिका में स्ट्रीट वेंडिंग जोन के संचालन को लेकर बिजली से संबंधित कार्य पूरे कर लिए गए हैं। निगम का प्रयास है कि सितंबर माह से इन दुकानों का संचालन शुरू करवा दिया जाए। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला