{"_id":"69356a1d5c7c97af3e049f3d","slug":"a-major-accident-was-averted-after-a-fire-broke-out-in-a-utensils-shop-in-nurpur-kangra-news-c-95-1-kng1004-209588-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नूरपुर में बर्तनों की दुकान में लगी आग, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नूरपुर में बर्तनों की दुकान में लगी आग, टला बड़ा हादसा
Mon, 08 Dec 2025 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 08 Dec 2025 05:20 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर के चौगान बाजार में बर्तनों की दुकान में भड़की आग को बुझाते लोग। -स्रोत : जागरूक पाठक
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट–मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर शहर के चौगान बाजार में शनिवार देर रात एक बर्तनों की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। रात का समय होने के कारण अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी थीं, लेकिन कुछ दुकानदार अभी भी सामान समेट रहे थे।
इसी दौरान पास की एक दुकान से धुआं निकलता देख पड़ोसी दुकानदार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और बिना देर किए पास के कुएं से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
स्थानीय दुकानदारों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने अपनी तत्परता से आग को अधिक फैलने नहीं दिया। अगर आग बढ़ती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, क्योंकि प्रभावित दुकान के एक ओर पटाखों की दुकान, जबकि दूसरी ओर फर्नीचर का बड़ा शोरूम स्थित था।
विज्ञापन
हादसे के समय दुकानदार मनू मेहरा दुकान का सामान लेने के लिए पठानकोट गए हुए थे। उन्हें फोन पर आग की जानकारी दी गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना में करीब एक से डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।