फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A gravel-laden tipper overturned in front of the school.

Kangra News: स्कूल के सामने पलटा बजरी से भरा टिपर

Sat, 01 Nov 2025 01:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A gravel-laden tipper overturned in front of the school.
बसंतपुर स्कूल के सामने पलटा बजरी से भरा टिप्पर।
इंदौरा (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा-मिलवां सड़क पर स्थित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर के मुख्य गेट के सामने देर रात पंजाब नंबर का बजरी से लदा टिपर पलट गया। हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन न होने से बड़ी अनहोनी टल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक देर रात अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास के घरों में रह रहे लोग बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचकर देखा तो बजरी से भरा टिपर सड़क के किनारे पलटा पड़ा था और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह मलबे में दबा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को किसी तरह केबिन से बाहर निकाला। टिपर चालक नवीन कुमार को हल्की खरोंचें आई थीं। हादसे का मुख्य कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बताया गया कि चालक देर रात तक लगातार गाड़ी चला रहा था और इसी दौरान नींद के झोंके में वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना घटित हो गई। इस हादसे में स्कूल के मुख्य गेट और शौचालय की दीवारें भी ढह गईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार स्कूल को लगभग 5 से 6 लाख रुपये तक की क्षति पहुंची है। पुलिस थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed