फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A Facebook friend duped him of Rs 14.94 lakh in the name of profit.

Kangra News: फेसबुक दोस्त ने मुनाफे के नाम पर लगाया 14.94 लाख का चूना

Sun, 14 Dec 2025 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 14 Dec 2025 08:50 AM IST
विज्ञापन
A Facebook friend duped him of Rs 14.94 lakh in the name of profit.
धर्मशाला। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती और फिर निवेश के नाम पर लाखों की ठगी का एक और मामला सामने आया है। धर्मशाला में रह रहे एक व्यक्ति को उसके फेसबुक फ्रेंड ने भारी मुनाफे का लालच देकर 14.94 लाख रुपये का चूना लगा दिया। सदर पुलिस थाना धर्मशाला में इस संबंध में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में राजीव सूद निवासी शक्ति नगर, सोलन (वर्तमान पता शीला चौक, धर्मशाला) ने बताया कि फेसबुक पर उनकी दोस्ती किंजल देसाई निवासी अहमदाबाद (गुजरात) से हुई थी। किंजल ने सोशल मीडिया के जरिये राजीव को अमेरिकन सेंचुरी ग्लोबल गोल्ड लिमिटेड (एसीजीजीएक्स) नामक कंपनी के बारे में बताया। उसने दावा किया कि इस कंपनी में निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलता है।
विज्ञापन

किंजल के झांसे और मीठी बातों में आकर राजीव ने अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से उसे कुल 14.94 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब काफी समय बीतने के बाद भी न तो मुनाफा मिला और न ही मूल रकम वापस आई तो उसे ठगी का एहसास हुआ। अब आरोपी पैसे वापस करने में आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed