फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A challan of five thousand for breaking the rules in marriage

शादी समारोह में नियमों की धज्जियां उड़ते पर पांच हजार का चालान

Tue, 08 Dec 2020 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
A challan of five thousand for breaking the rules in marriage
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। थाना ज्वालामुखी के भड़ोसी गांव में पुलिस ने शादी समारोह में सरकार के कोविड-19 के निर्देशों की अवहेलना पर आयोजकों का पांच हजार रुपये का चालान किया। इस मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज शांडिल्य, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी और पुलिस टीम ने एक अभियान छेड़ते हुए ज्वालामुखी क्षेत्र के भड़ोली गांव में एक शादी समारोह में अचानक निरीक्षण किया और सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियाें पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विवाह के आयोजकों को 5000 का जुर्माना किया। इसके अलावा बिना मास्क सड़कों पर घूम रहे तीन लोगों को पकड़ कर प्रत्येक को एक हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। डीएसपी तिलक राज और थाना प्रभारी मनोहर चौधरी ने कहा कि कोविड-19 मामलों में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशों का पालन करें और हर समय मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें, जिससे कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed