फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A candidate withdrew his name from Kangra-Chamba parliamentary constituency.

Kangra News: कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में एक प्रत्याशी ने नाम लिया वापस

Sat, 18 May 2024 03:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 18 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
A candidate withdrew his name from Kangra-Chamba parliamentary constituency.
धर्मशाला। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से संजीव गुलेरियां (64) पुत्र शालेंद्र सिंह गांव और डाकघर सुलयाली तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी के प्रत्याशी ने अपना नाम वापस लिया है। अब 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे।
विज्ञापन


इसमें आनंद शर्मा (71) पुत्र पीए शर्मा, प्रभात लौज लोअर कैलसटन तहसील शिमला (शहरी) इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी और नारायण सिंह डोगरा (64) पुत्र तुलसी राम डोगरा, वार्ड-13 पंतेहड़, डाकघर पट्टी, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल जनता पार्टी, राजीव (62) पुत्र ओम प्रकाश, गांव व डाकघर जसूर, तहसील नूरपुर, जिला कांगड़ा, भाजपा और अचल सिंह (59) पुत्र त्रिलोक सिंह, गांव टिकरू, डाकघर संघोल, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा निर्दलीय उम्मीदवार, रेखा रानी (41) पत्नी विपन कुमार, वार्ड नंबर-2, गांव लाहरू, डाकघर नौरा, तहसील देहरा, जिला कांगड़ा, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रूप में और केहर सिंह (53) पुत्र अबजा राम गांव कंगैहण, डाकघर बरड़ाम, तहसील आलमपुर, जिला कांगड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में और एडवोकेट संजय शर्मा पुत्र देवराज शर्मा का निर्दलीय प्रत्याशी, जीवन कुमार अखिल भारतीय परिवार पार्टी, देवराज राष्ट्रीय समाज दल, भुवनेश्वर कुमार, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी का नामांकन सही पाया गया है।
विज्ञापन


धर्मशाला उपचुनाव में चार प्रत्याशी मैदान में
धर्मशाला में उपचुनाव के लिए सतीश कुमार (36) पुत्र किशोरी लाल, गांव बलेहड़, डाकघर टंग नरवाणा, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा निर्दलीय प्रत्याशी, राकेश कुमार (46) पुत्र बाल कृष्ण, गांव और डाकघर पद्दर, तहसील धर्मशाला, जिला कांगड़ा निर्दलीय प्रत्याशी, सुधीर शर्मा पुत्र पंडित संत राम शर्मा, गांव डाकघर रक्कड़ भाजपा प्रत्याशी और देवेंद्र सिंह पुत्र साहिब सिंह वार्ड नंबर 10 शामनगर धर्मशाला कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed