फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A building constructed at a cost of Rs 70 lakh was inaugurated at Avari School.

Kangra News: अवैरी स्कूल में 70 लाख से निर्मित भवन लोकार्पित

Tue, 25 Nov 2025 02:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A building constructed at a cost of Rs 70 lakh was inaugurated at Avari School.
बैजनाथ (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अवैरी और बैजनाथ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधायक किशोरी लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अवैरी स्कूल में 60 लाख रुपये की राशि से निर्मित अतिरिक्त भवन और 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इन भवनों के निर्माण से जहां विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध होगा, वहीं स्कूल की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को और अधिक सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

किशोरी लाल ने बताया कि स्कूलों में स्मार्ट क्लासों की स्थापना, विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण, खेल सुविधाओं के विस्तार, पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए सरकार निरंतर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि पंडित संतराम कॉलेज में एमए के छह विषयों में पढ़ाई प्रारंभ की गई है। समारोहों में विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, गीत-संगीत, नाट्य प्रस्तुति एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों, अनुशासन एवं प्रतिभा के आधार पर मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कूल को प्रोत्साहन स्वरूप 11-11 हजार रुपये देने की घोषणा की। अवैरी स्कूल के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार वर्मा और बैजनाथ विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक सेन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। समारोहों में प्रधान अश्वनी कुमार, उपप्रधान सचिन सूद, एसएमसी प्रधान अंजू देवी, रमेश चड्ढा, वीरेंद्र जमवाल, अतुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed