फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A 39-year-old stone fell from the roof of Palampur hospital, scaring patients.

Kangra News: पालमपुर अस्पताल की छत से 39 साल पुराना पत्थर गिरा, सहमे मरीज

Sun, 07 Jun 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Jun 2026 07:32 AM IST
विज्ञापन
A 39-year-old stone fell from the roof of Palampur hospital, scaring patients.
पालमपुर (कांगड़ा)। शुक्रवार रात आए भूकंप के तेज झटकों से नागरिक अस्पताल पालमपुर के पुराने भवन की छत से एक भारी पत्थर नीचे आ गिरा। पत्थर गिरने से शौचालय के पास लगी सीमेंट की शीट टूट गई, जिसकी तेज आवाज से मरीज बुरी तरह सहम गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि घटना के वक्त सभी मरीज अस्पताल के सुरक्षित नए भवन में मौजूद थे।
विज्ञापन

बाद में जांच में सामने आया कि यह पत्थर 1985 में बने इस पुराने भवन की छत की सीलिंग के अंदर फंसा हुआ था, जो भूकंप से छत हिलने के कारण नीचे गिर गया। वहीं, भूकंप के बाद मरीजों को आनन-फानन में अन्य जगह शिफ्ट करने की उड़ी अफवाहों पर प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। अस्पताल प्रशासन ने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से लिखित रिपोर्ट तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

उधर, पालमपुर अस्पताल के एमएस डॉ. तिलक भागड़ा ने कहा कि छत से पत्थर गिरने से सीमेंट की शीट टूटी है, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। अस्पताल के सभी मरीज नए भवन के वार्ड में सुरक्षित हैं। किसी भी मरीज को कहीं अन्य जगह शिफ्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed