{"_id":"19-66679","slug":"Kangra-66679-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिराें में रखी बहुमूल्य वस्तुओं का पुलिस ने मांगा ब्योरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिराें में रखी बहुमूल्य वस्तुओं का पुलिस ने मांगा ब्योरा
Kangra
Updated Sun, 14 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर से बहुमूल्य प्राचीन मूर्ति चोरी होने की वारदात के बाद नूरपुर पुलिस सतर्क हो गई है। नूरपुर उपमंडल में एहतियात के तौर पर मंदिरों में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिरों में रखी मूर्तियों और अन्य बहुमूल्य सामान का विस्तृत विवरण रिकार्ड में रखा जाएगा। इस संदर्भ में नूरपुर उपमंडल पुलिस अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि नूरपुर और इंदौरा पुलिस थानों को ऐसे निर्देश जारी किए गए हैं। स्थानीय मंदिर प्रबंधक कमेटियों को कहा गया है कि मंदिरों की मूर्तियों के अनुमानित मूल्यों और मंदिरों में रखी बहुमूल्य वस्तुओं का विवरण उनकी कीमत सहित पुलिस को प्रेषित किया जाए। मंदिरों में सीसीटीवी लगाने और उनका डाटा कम से कम एक माह तक नष्ट न करने को भी कहा गया है। जोशी के अनुसार नूरपुर उपमंडल में डमटाल स्थित एकमात्र सरकारी अधिग्रहण में रामगोपाल मंदिर है, जिसके रखरखाव और सुरक्षा का जिम्मा मंदिर प्रशासन के जिम्मे है।
विज्ञापन