फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आंगनबाड़ी केंद्र में गैस रिसाव से लगी आग

आंगनबाड़ी केंद्र में गैस रिसाव से लगी आग

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। निकटवर्ती पंचायत गगलखोली के भारठ गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। बच्चों को खाना बनाने के लिए रखे गए सिलेंडर में लगी आग इतनी भयंकर थी कि आसपास रखा सारा सामान राख हो गया। इस हादसे की चपेट में हालांकि कोई नहीं आया, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार करीब 12 बजे के आसपास घटी। खाना बनाने के लिए रखे सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ था और जैसे ही बच्चों को खाने बनाने के लिए तैनात आंगनबाड़ी हेल्पर ने गैस जलाई तो एकदम सारे कमरे में फैल गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। हेल्पर ने भागकर जान बचाई। आग से कमरे की छत जल गई, खिड़कियों और दरवाजे के शीशे टूट गए। वाटर फिल्टर भी आग की चपेट में आ गया। खाने के लिए रखा सारा सामान भी राख हो गया। हादसे से घबराई कार्यकर्ता और हेल्पर ने शोर मचाया। इसे सुनकर पास में काम कर रहे कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे। बड़ी मुश्किल से वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाया। पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि वह मौके पर गई थीं। उन्होंने आग लगने की घटना की पुष्टि की है। एसएचओ भवारना राजकुमार ने बताया कि पुलिस का एक दल भी भारठ गांव में घटना की सूचना मिलने पर गया था। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed