फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गर्भवती महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

गर्भवती महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। उपमंडलीय सिविल अस्पताल नूरपुर में मंगलवार देर शाम लेबर रूम में डिलीवरी से पहले एक गर्भवती महिला की मौत को लेकर बवाल खड़ा हो गया। महिला की मौत के बाद नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने खूब हंगामा किया। वहीं, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला के पति संदीप कुमार निवासी हड़सर (जवाली) ने बताया कि अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ की लापरवाही के कारण उसकी पत्नी की मौत हुई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी को 27 अक्तूबर को नूरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। महिला रोग विशेषज्ञ ने बताया था कि डिलीवरी नॉर्मल होगी। मंगलवार देर शाम उसकी पत्नी रितु की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जब उसने ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ से उसकी पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कही तो उलटा नर्सों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी को उल्टियां शुरू हो गईं। नर्सों ने उसे इंजेक्शन लगाए जिससे उसकी पत्नी की तबीयत काफी खराब हो गई। इस दौरान उसकी पत्नी को तुरंत लेबर रूम ले जाया गया। आनन-फानन में महिला रोग विशेषज्ञ को बुलाया गया, लेकिन तब तक महिला की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। इस दौरान उसकी पत्नी और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पति संदीप सिंह और महिला के मायके व ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि रितु की मौत का जिम्मेवार अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ है। उन्होंने कथित लापरवाही बरतने वाले नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नूरपुर के थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर सीआरपीसी 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..कोट्स
नूरपुर अस्पताल में तैनात महिला रोग विशेषज्ञ डा. अमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की डिलीवरी को अभी तीन-चार घंटे का समय था, लेकिन उल्टी के दौरान उसके गले में कु छ अटकने से उसकी सांसे रुक गईं। इससे उसकी मौत हो गई। महिला को बचाने का भरसक प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

कोट्स
नूरपुर अस्पताल की एसएमओ डा. नीरजा गुप्ता ने बताया कि महिला की अचानक मौत हुई है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ पर लगाए जा रहे लापरवाही के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed