{"_id":"19-65549","slug":"Kangra-65549-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी सास और दामाद को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी सास और दामाद को जेल भेजा
Kangra
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
थुरल (कांगड़ा)। थुरल पुलिस चौकी के तहत जांगल गांव में मिट्टी का तेल उड़ेल कर महिला को जला देने के प्रयास में गिरफ्तार महिला की सास और ननदोई को 5 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जांगल गांव में महिला रीना देवी की सास और उसके ननदोई ने चार दिन पहले उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। शोर मचाने पर वहां आए लोगों ने उसे बचा लिया था। रीना देवी पचास प्रतिशत जल चुकी है। जिसका इलाज टांडा मेडिकल कालेज में चल रहा है। जानकारी मिली है कि अभी तक टांडा में रीना की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है। पुलिस उस पर नजर रखे हुए है। उधर, थुरल पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रेमपाल शर्मा ने कहा कि महिला की सास निर्मला देवी और ननदोई रमेश कुमार को पांच नवंबर तक न्यायालय से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। महिला की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन