फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   केंद्रीय विवि को अब नूरपुर का न्योता

केंद्रीय विवि को अब नूरपुर का न्योता

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर क्षेत्र की समाजसेवी संस्था क्रिसेंट और नूरपुर प्रेस क्लब के नेतृत्व में क्षेत्र की कुल 18 समाजसेवी संस्थाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे मांगपत्र में नूरपुर क्षेत्र में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग की है। क्रिसेंट के अध्यक्ष मनोज पठानिया और नूरपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की अगुवाई में अन्य संगठनों ने नूरपुर के एसडीएम अश्वनी सूद के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजे मांगपत्र में नूरपुर में केंद्रीय विवि खोलने की मांग को प्रमुखता से उठाया है। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 5 वर्षों से केंद्रीय विश्वविद्यालय एक अस्थायी भवन में चल रहा है। नूरपुर में उपयुक्त भूमि है, जहां केंद्रीय विश्वविद्यालय खुल सकता है। समाजसेवी संस्थाओं के अनुसार कांगड़ा जिले का नूरपुर, फतेहपुर, जवाली और इंदौरा क्षेत्रों में कोई भी राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तरीय संस्थान नहीं है, जबकि धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, हिमाचल विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र, विधानसभा भवन, क्रिकेट स्टेडियम और जिलास्तर के सभी कार्यालय, कांगड़ा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, कृषि विज्ञान केंद्र, टांडा मेडिकल कॉलेज, पालमपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुसंधान परिषद का इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन, कृषि विश्वविद्यालय, नगरोटा बगवां में इंजीनियरिंग कॉलेज है। चंबा जिले के लिए भी हाल ही में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है। कांगड़ा जिला का निचला क्षेत्र जिसमें नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर और जवाली आते हैं, यह चारों उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े हुए हैं। नूरपुर क्षेत्र की खन्नी, कोटपलाहड़ी, कोपड़ा और गेंही लगोड़ बेल्ट में हजारों कनाल सरकारी भूमि उपलब्ध है। यहां यह विश्वविद्यालय खोला जा सकता है। नूरपुर के निकट पठानकोट में हवाई और रेल सेवा भी उपलब्ध है। ज्ञापन में नूरपुर व्यापार मंडल, फ्री थिंकर क्लब, बृजराज क्लब, युवा कृष्णा क्लब, बार एसोसिएशन, गायत्री सेवा समिति, गुरु रविदास महासभा, बीआर अंबेडकर युवा वेलफेयर सोसाइटी, ब्राह्मण सभा, महाजन सभा, राजपूत सभा, युवा क्लब, विश्वकर्मा धीमान सभा, पेंशनर एसोसिएशन और बृजराज कला निकेतन मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नूरपुर में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की अपील की है। इस मौके पर मनोज पठानिया, आरके महाजन, राजीव महाजन, सुनील शर्मा, मास्टर महिंद्र, अरविंद डोगरा, अजय शर्मा, उमेश महाजन, शिव कुमार शर्मा, गुरचरण पठानिया, जसवंत धीमान व प्रवीण महाजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed