{"_id":"19-65508","slug":"Kangra-65508-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू की धर्मशाला में स्थापना को मंच तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयू की धर्मशाला में स्थापना को मंच तैयार
Kangra
Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पिछले चार साल से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के मुद्दे को सुलझाने के लिए स्थानीय जनता एकजुट होने लगी है। इनकी मानें तो सरकार की घोषणा के बाद से ही इसका नाम केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला रखा गया था। धर्मशाला में ही इसकी स्थापना का ऐलान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने किया था। अब विवि को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित नहीं होने दिया जाएगा और न ही इसकी स्थापना टुकड़ों में होने दी जाएगी।
विवि की धर्मशाला में स्थापना को लेकर स्थानीय लोगों के बने अस्थायी जन जागरण अभियान मंच ने रविवार को बैठक कर संघर्ष की योजना बनाई है। मंच ने दो टूक कहा है कि धर्मशाला का हक उसे दिलाकर ही रहेंगे। मंच के सदस्यों ने विधायक एवं मंत्री सुधीर शर्मा को भरोसा दिलाया है कि आप एक कदम आगे बढ़ाएं, पूरा धर्मशाला आपके साथ खड़ा है। मंच के संयोजक डॉ. सरनदास शर्मा ने बुद्धिजीवी वर्ग के सहयोग से क्षेत्रवासियों को एकजुट करने की पहल की है। इसी कड़ी में जन जागरण अभियान मंच ने रविवार को धर्मशाला में बुद्धिजीवी वर्ग के साथ बैठक की। इसमें चौधरी बलदेव, राम गोपाल, कैप्टन डीएन शर्मा, प्रेम सामर शर्मा, जगत सिंह, अशोक कुमार, शुभकर्ण, महिंद्र राणा, राकेश शर्मा, हिम्मत पाल धनोटिया, शशि कुमार, सोनिया, रेणु, अनीता गुरुंग, अजय सरोत्री, शम्मी कपूर, होशियार सिंह और शिव नारायण आदि उपस्थित रहे।
टीका ज्यूल, बनगोटू में सीयू के लिए नई साइट चिह्नित
सीयू की लड़ाई लड़ने के लिए गठित अस्थाई मंच की आयोजित बैठक के बाद संयोजक डॉ. सरन दास शर्मा के नेतृत्व में सदस्य मिनी सचिवालय धर्मशाला में शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से मिले। दावे के अनुसार शहरी विकास मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि टीका ज्यूल और बनगोटू में सीयू के लिए नई साइट चिह्नित की गई है। मंच के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को धर्मशाला दौरे पर पहुंच रहे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने का सुझाव दिया गया, ताकि मंच की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंच सके।