फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बारिश से खेतों में भीग गई धान की फसल

बारिश से खेतों में भीग गई धान की फसल

Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 27 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में रविवार को फिर बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों की धान की फसल खेतों में भीग गई है। किसान अभी खेतों में धान की फसल को समेटने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने रविवार को बारिश होने की बात कही थी। पालमपुर के कई इलाकों में रविवार शाम हुई बारिश से किसानों की धान की फसल खेतों में भीग गई है। इस समय कई जगहों पर धान की कटाई हो रही है। बारिश से किसान हताश हैं। उपमंडल के कंडी, बंदला, चिबंलहार, मैंझा, घड़ोरल, सिद्धपुर, लटवाला, भगोटला, होल्टा, बनूरी समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। इस समय उवारना, लटवाला और भगोटला में धान काटने का काम जोरों पर है। मैंझा, घरोड़ल, चिबंलहार के किसान धान की गहाई कर रहे हैं। प्रवीण कुमार, चैना राम, उत्तम गोस्वामी, विक्की और मिलाप आदि किसानों का कहना है कि वह धान की गहाई कर रहे हैं। बारिश से उनके धान खेतों में भीग गए हैं। उधर, कृषि विभाग के उप निदेशक डा. देशराज शर्मा ने कहा कि बारिश अभी धान की फसल के लिए ठीक नहीं है। इस समय धान की कटाई और गहाई का काम चला हुआ है। कृषि विवि के प्रसार निदेशक डा. अतुल का कहना है कि रविवार को बारिश होने की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed