{"_id":"19-65427","slug":"Kangra-65427-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग के भवन में चलेगा महिला पुलिस थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग के भवन में चलेगा महिला पुलिस थाना
Kangra
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। धर्मशाला में प्रदेश का महिला पुलिस थाना स्वास्थ्य विभाग के भवन में चलेगा। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के पूर्व नर्सिंग हॉस्टल एवं वर्तमान कर्मचारी भवन को पुलिस थाने का रूप देने की कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दो दिवसीय कांगड़ा दौरे के दौरान इस थाने का शुभारंभ किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने इस भवन को चमकाने का काम शुरू कर दिया है और रंग-रोगन के साथ परिसर की सफाई व्यवस्था भी की जा रही है।
27 अक्तूबर के मुख्यमंत्री के तय कार्यक्रमानुसार जिला महिला पुलिस थाना का शुभारंभ किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के भवन के चयन के बाद यहां रह रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियाें को दूसरे स्थान पर कमराें की व्यवस्था की गई है। धर्मशाला में इस थाने के खुलने से जिला भर की महिलाआें से संबंधित आपराधिक मामलों को महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियाें की देखरेख में सुलझाएगी। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने बताया कि धर्मशाला में जिला महिला पुलिस थाना का शुभारंभ 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेंगे। पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को चयनित भवन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
इनसेट...
यहां बनेंगे महिला पुलिस थाने
हिमाचल प्रदेश में शिमला, मंडी और कांगड़ा जिले में महिला पुलिस थानाें को शुरुआती दौर में खोला जा रहा है। शिमला में इस थाने का शुभारंभ करने के बाद अब धर्मशाला में भी 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री इसे शुरू कर देंगे।