{"_id":"19-65426","slug":"Kangra-65426-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर भट्टू गांव में तीन गौशालाएं जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर भट्टू गांव में तीन गौशालाएं जलीं
Kangra
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। दिवाली की शाम समीपवर्ती गांव लोअर भट्टू में तीन गौशालाएं आग की भेंट चढ़ गईं। शाम करीब साढे़ सात बजे घटी आग की घटना में प्राथमिक स्कूल के समीप स्थित गांव के जीवानंद और उसके दो बेटों देशराज और रविचंद की गौशालाएं आग से स्वाह हो गईं। आग लगने पर मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए, लेकिन गांव में पानी की कमी के चलते आग नहीं बुझा सके। लोगों ने गौशाला में बंधे मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, दमकल विभाग पालमपुर के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक सब जल चुका था।
जीवांनद ने बताया कि तीनों गौशालाओं में घास और लकड़ी पड़ी हुई थी। दिवाली के मौके पर गांव में ही चलाए जा रहे पटाखों की चिंगारी के कारण यह हादसा पेश आया है। तीनों गौशालाएं पास-पास ही थीं। उधर, पंचायत उपप्रधान ज्ञान चंद ने बताया कि अप्पर और लोअर भट्टू को मढेहड़ गांव से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन तीन चार गांवों को एक ही स्थान से आपूर्ति होने के कारण लोअर भट्टू में दिन में आधा घंटा ही पानी आता है। उधर, एसडीएम ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि राजस्व विभाग के प्रतिनिधि को मौके पर भेजा गया और पानी की समस्या का समाधान किया जा रहा है।
महिलाओं ने आईपीएच विभाग के प्रति जताया रोष
लोअर भट्टू गांव में आग की घटना के बाद गांव की तीन दर्जन महिलाओं ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में दस्तक देकर आईपीएच विभाग के प्रति रोष प्रकट किया। महिलाओं का आरोप है कि गांव में पानी होता तो गौशालाओं को जलने से बचाया जा सकता था। महिलाओं का कहना है कि निचले क्षेत्र की अधिकांश पंचायतों को भट्टू से पानी की आपूर्ति होती है, लेकिन दूसरों को पानी देने वाला गांव खुद प्यासा रह रहा है। उन्हाेंने विधायक किशोरी लाल से भेंट कर अपना रोष जताया है।