{"_id":"19-65425","slug":"Kangra-65425-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वालाजी में होमगार्ड जवान से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वालाजी में होमगार्ड जवान से हाथापाई
Kangra
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से बहसबाजी के बाद हाथापाई कर डाली। दिवाली पर्व की छुट्टी के चलते शुक्रवार को भारी भीड़ ज्वालाजी मंदिर में उमड़ी थी। दोपहर आरती के बाद करीब 12:40 बजे मुख्य पौड़ियों पर ड्यूटी दे रहा गृहरक्षक पुरुषोत्तम श्रद्धालुओं को नियमानुसार पौड़ियों के साथ वाले रास्ते से दर्शन के लिए भेज रहा था। इतने में कुछ श्रद्धालु मुख्य पौड़ियों से दर्शन के लिए जाने की जिद करने लगे। इस पर पुरुषोत्तम उन्हें समझाने लगा तो श्रद्धालुओं ने गुस्से में आकर गृहरक्षक पर हमला कर दिया। श्रद्धालुओं ने जवान से मारपीट कर दी। पुरुषोत्तम ने अपने इंचार्ज गृहरक्षक हवलदार प्यार चंद को घटना के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने आरोपियों को ढूंढा, लेकिन वे गायब हो गए थे। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहरवासियों विशाल, सुमन, अनिल चंदेल घटना की निंदा की है। साथ ही सरकार से मांग की है मंदिर ड्यूटी पर आए जवानों के पास सुरक्षा के लिए हथियार होने चाहिए। मंदिर गृहरक्षक हवलदार इंचार्ज प्यार चंद का कहना है कि उनके जवान के साथ ड्यूटी पर श्रद्धालुओं ने धक्कामुक्की की है। यह घटना निंदनीय है। मंदिर अधिकारी देवी राम का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन