{"_id":"19-65423","slug":"Kangra-65423-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने दोस्तों संग घर पर मचाया हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने दोस्तों संग घर पर मचाया हुड़दंग
Kangra
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। दिवाली पर्व पर एक युवक ने घर पर नशे में ऐसा हुड़दंग मचाया कि घरवालों को पुलिस बुलानी पड़ गई। जानकारी के मुताबिक इलाके के पवन कुमार निवासी धनोट डाकघार अधवाणी ने अपने घर पर दिवाली की रात नशे की हालत में हुड़दंग मचाया। नौबत यहां तक पहुंच गई कि परिवार वालों को घर पर पुलिस बुलानी पड़ गई। पवन कुमार की मां ने बताया कि उसका बेटा पवन कुमार एक क्लीनिक में काम करता है। वह दिवाली पर अपने घर दोस्त बलबीर को भी लेकर आया। दोनों नशे में धुत थे। वह पहले अपने दोस्त के साथ झगड़ा करने लगा। बाद में वह घर में अपने भाई अशोक के साथ झगड़ा करने लगा। इस वजह से पुलिस को सूचना देनी पड़ी। मौके पर मुख्य आरक्षी यशपाल और उनकी टीम ने पवन कुमार उसके भाई और दोस्त को हिरासत में ले लिया। एसएचओ सुरेंद्र ठाकुर ने 107(151) के तहत मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन