फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

अस्पतालों में 24 घंटे मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। दीपावली के दिन अस्पतालों में एक-एक चिकित्सक 24 घंटे मौजूद रहेगा। इतना ही नहीं आग से घायल हुए मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी सेवाएं मिलेंगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं आनकॉल मिलेंगी। गंभीर घायलों का उपचार मौके पर ही किया जाएगा। इसके अलावा इमरजेंसी में चिकित्सक रूटीन के मरीजों का चेकअप करेंगे। पुलिस विभाग ने दिवाली पर्व के चलते शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगाें पर काबू पाने के लिए गश्त बढ़ाई है। दिन और रात तक पुलिस जवान जगह-जगह पैनी नजर रखेंगे। दिवाली पर्व पर होने वाले झगड़े को तुरंत सुलझाने के लिए मौके पर लोग 100 नंबर डायल कर सकते हैं। डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि पर्व के चलते पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह पर गश्त की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डा. बीएम गुप्ता ने बताया कि अस्पतालों में एक-एक चिकित्सक इमरजेंसी में सेवाएं देगा। इमरजेंसी में लोग 102 या फिर 108 पर कॉल कर स्वास्थ्य सेवाएं ले सकते हैं।
विज्ञापन


ज्यादा रंगदार मिठाई होती है मिलावटी
फूड इंस्पेक्टर मंजीत कुमार ने कहा कि ज्यादा रंगदार मिठाई मिलावटी हो सकती है। लोग मिठाई खरीदते समय मिठाई में रंग का ध्यान रखें। ज्यादा रंग लगने की सूरत में मिठाई को न खरीदें। इसके अलावा लोग मिठाई को चख भी सकते हैं। अलग से मिठाई का टेस्ट आने पर मिठाई में मिलावट का पता चल सकता है। मिलावटी मिठाइयों को बेचने वाले दुकानदार अकसर कम दरों पर मिठाई बेचते हैं। मार्केट में दो से तीन दुकानों में मिठाईयों के रेट पता करें। इससे मिठाई में मिलावट के बारे में लोग खुद पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखों से झुलसने पर बर्फ या ठंडे पानी से धोएं
सीएमओ डा. बीएम गुप्ता ने कहा कि पटाखे जलाते समय लोग बच्चों को दूर रखें। पटाखों से जलने के बाद फोरन हाथ को बर्फ या ठंडे पानी से धोएं। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सक से मरीज का चेकअप करवाएं और दवाइयों का नियमित सेवन करें।


दीपावली पर दुकानों पर कोई चेक नहीं
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। दीपावली की पावन बेला पर औद्योगिक क्षेत्र और साथ लगती दुकानों में काफी रौनक देखने क ो मिली। दुकानदारों ने दुकानें दुल्हन की तरह सजा रखी हैं। लोग दुकानों से रंग-बिरंगी मिठाइयों की खरीदारी क रते नजर आए। यह किसी को मालूम नहीं कि जो वस्तुएं बेचने के लिए सजाई गई हैं, वह वास्तव में सही हैं या नहीं। औद्योगिक क्षेत्र पंजाब सीमा के साथ सटा होने के चलते मिलावट आदि की परख को खाद्य आपूर्ति विभाग इस तरफ जाना गवारा नहीं समझता। दुकानों में चायनी लड़ियां 50 की जगह डेढ़ सौ रुपये बिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed