फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सगे भाई-बहन की मौत पर रो पड़ा कांगड़ा

सगे भाई-बहन की मौत पर रो पड़ा कांगड़ा

Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Wed, 22 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। देहरा के पास कार दुर्घटना में पुष्प विहार गुप्त गंगा रोड कांगड़ा के एक परिवार के तीन लोगों की मौत से कांगड़ा का हर शख्स गमगीन है। देहरा में सोमवार रात हुए हादसे में सब्जी मंडी के आढ़ती अर्जुन दास के सिर पर तो जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अर्जुन के बेटा-बेटी और भांजा दुर्घटना में मौत की आगोश में समा गए। हादसे ने इस परिवार को हिला कर रख दिया है। उनका बड़ा बेटा श्रवण लुधियाना के एक अस्पताल में उपचाराधीन है। बेटा और बेटी की अर्थी एक साथ उठते देख हर किसी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बेटे मोहन और बेटी भारती की अर्थी जब एक साथ उठी तो माहौल चीखो-पुकार से गूंज उठा। पिता और माता की आंखें आंसुओं से पथरा गई थीं। अर्जुन दास के भांजे नीरज का अंतिम संस्कार होशियारपुर में किया गया। बताया जा रहा है कि चार पांच साल पहले भी अर्जुन दास का बेटा मोहन सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। परिवार के लोग मोहन के इलाज के अक्सर जाते थे। इस बार भी मोहन की दवाई लेने के लिए परिवार के लोग लुधियाना गए हुए थे। लेकिन, पिता को क्या पता था कि उसका बेटा इलाज के बाद कभी वापस ही नहीं आएगा। घटना की खबर जैसे ही सुबह सब्जी मंडी में पहुंची तो हर कोई गमगीन था। हर कोई परिवार वालों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचा। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग होशियारपुर से दिवाली का सामान भी कार में ला रहे थे। अर्जुन के भांजे की शादी कुछ माह पहले ही हुई थी। वहीं, बताया जा रहा है कि अर्जुन की बेटी भारती की भी कुछ दिन पहले ही नौकरी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed