फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अक्तूबर माह में त्योहारों से गड़बड़ाया बजट

अक्तूबर माह में त्योहारों से गड़बड़ाया बजट

Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। अक्तूबर माह में चार त्योहारों से लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। हालत यह है कि दीपावली को दो दिन बचे हैं, मगर बाजार सूने हैं। इससे व्यापारी वर्ग में भी उत्साह कम हो गया है। दुकानदारों ने भी दीपावली को लेकर कुछ खास तैयारियां करने से हाथ पीछे रखे हैं। व्यापारियों की मानें तो दशहरा उत्सव में लोगों ने जमकर खरीददारी की है, लेकिन एक ही माह में चार त्योहार होने से अब माह के अंत तक लोगों का उत्साह कम हो गया है। दशहरे के बाद करवाचौथ, दिवाली और बाद में भैया दूज है। इसलिए लोग अपने बजट को बड़े ध्यान से खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

धर्मशाला के दुकानदारों की मानें तो पूर्व में दिवाली को लेकर लोगों में खासा उत्साह होता था। एक सप्ताह पूर्व ही मिठाइयों और उपहारों की खरीददारी शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार लोगों में खरीददारी को लेकर निराशा है। लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। दिवाली से दो दिन पहले तक कुछ खास कारोबार भी नहीं हो पाया। हालांकि, व्यापारी वर्ग धनतेरस पर बाजारों में रौनक होने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन


इनसेट...
महंगाई दर कम होने के आंकड़े भी फेल
केंद्र सरकार के पिछले माह के मुकाबले इस माह एक फीसदी महंगाई दर कम होने के आंकड़ों पर भी सवाल उठने लगे हैं। दिवाली में बाजार में सर्वाधिक सोनपापड़ी की बिक्री होती है। पिछले वर्ष सोनपापड़ी (घी) का बाजार में मूल्य 48 रुपये प्रति 250 ग्राम था, जबकि इस बार यह पैकेट उपभोक्ताओं को 68 रुपये में मिलेगा। सोनपापड़ी का 500 ग्राम का पैकेट 170 रुपये में इस बार मिल रहा है। ऐसे में सरकार के महंगाई दर कम होने के आंकड़ों की हवाई दिवाली में उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed