{"_id":"19-65332","slug":"Kangra-65332-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में लगी फोरेंसिक लैब की प्रदर्शनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में लगी फोरेंसिक लैब की प्रदर्शनी
Kangra
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित रेडक्रास मेले में फोरेंसिक लैब धर्मशाला की प्रदर्शनी लगाई है। इसमें लोगों को बढ़ रहे क्राइम को लेकर विस्तार से बताया जा रहा है। प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से किस तरह क्राइम मामलों को हल किया गया है, इसे लेकर जानकारी दी गई। सहायक निदेशक डा. पाल ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट के आधार पर कई मामलाें को सुलझाया गया है। पौंग बांध में एक बच्चा डूब गया था। इसके बाद बच्चे के कंकाल ही मिले थे। बच्चे के माता-पिता ने भी शव लेने से इंकार कर दिया था, मगर फोरेंसिक लेबोरेटरी से डीएनए टेस्ट करवाया गया और कंकाल इनके बच्चे का ही निकाला था। फोटो के माध्यम से मामलों को सुलझाने को लेकर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा युवा वर्ग को नशे से होने वाले परिवर्तनाें को भी बताया जा रहा है। नशा किस तरह व्यक्ति के शरीर को नष्ट करता है, चित्राें के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। वैज्ञानिक अजय सहगल ने जल चुके चेहरों की पहचान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन