{"_id":"19-65310","slug":"Kangra-65310-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेट ऑफ ज्वाइनिंग से मिलें वित्तीय लाभ : जोगिंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेट ऑफ ज्वाइनिंग से मिलें वित्तीय लाभ : जोगिंद्र
Kangra
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। अनुबंध आधार पर कॉलेजों में नियुक्त प्राध्यापकों को डेट ऑफ ज्वाइनिंग से सभी प्रकार के वित्तीय लाभ देने की मांग हिमाचल राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक महासंघ के सह सचिव अकादमिक डॉ. जोगिंद्र सकलानी ने उठाई है ताकि अनुबंध प्राध्यापकों की कार्यकुशलता में वृद्धि हो सके। सकलानी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में अनुबंध कॉलेज प्राध्यापकों को पांच वर्ष में नियमित करने की बात कही है। ऐसे में अनुबंध प्राध्यापकों के पांच वर्ष पूरे होते ही उन्हें नियमित होने की अधिसूचना जारी की जाए। प्रदेश में वर्तमान समय में 600 अनुबंध कॉलेज प्राध्यापक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन सभी को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के नियमानुसार सभी वित्तीय लाभ मिलें।
विज्ञापन