{"_id":"19-65308","slug":"Kangra-65308-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में मक्की की रोटी और सरसों का साग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में मक्की की रोटी और सरसों का साग
Kangra
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में रेडक्रॉस मेला धूमधाम से शुरू हो गया। दो दिन तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न विभागों ने प्रदर्शनियां लगाई हैं। वहीं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदर्शनी में पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। 30 रुपये में मक्की की रोटी और सरसों के साग का जायका भी लोगों ने खूब लिया। देसी घी से बने सिड्डू के भी मेले में खूब चटकारे लगे। मेले के शुभारंभ पर मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जगजीवन पाल ने कहा कि रेडक्रॉस ने पीड़ित मानवता की सेवा कर आदर्श स्थापित किया है। पॉल ने रेडक्रॉस सोसायटी की प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया और अपनी ऐच्छिक निधि से सोसायटी को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा के अध्यक्ष सीपॉलरासु ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा उत्तर भारत की आदर्श एवं अग्रणी सोसायटी है। अप्र्रैैल से सितंबर तक सोसायटी ने 274 व्यक्तियों को 5 लाख 26 हजार 150 रुपये व्यय करके लाभान्वित किया है। गांव स्तर पर पात्र व्यक्तियों की सहायता के लिए एक लाख 50 हजार रुपये उपमंडल अधिकारियों को उपलब्ध करवाए हैं। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) धर्मशाला, फ रसेटगंज, कांगड़ा वैली और सूचना एवं जनसंपर्क के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 20 से अधिक अक्षम व्यक्तियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। मेले के शुभारंभ पर एडीसी सुदेश मोक्टा, एसडीएम बलवीर ठाकुर और रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन