{"_id":"19-65267","slug":"Kangra-65267-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र होगी आयुर्वेद विभाग की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र होगी आयुर्वेद विभाग की समीक्षा बैठक
Kangra
Updated Sun, 19 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिले हिमाचल प्रदेश आयुर्वेदिक प्रशासनिक अधिकारी संघ को शीघ्र ही विभाग की समीक्षा बैठक करने आदेश जारी किए हैं। इससे विभाग के तहत संचालित की जा रही योजनाओं की खामियों और विशेषताओं के बारे में विचार-विमर्श किया जा सके। संघ की मांगों को पूरा करने का भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। डा. तेजस्वी विजय आजाद के नेतृत्व में एसोसिएशन के महासचिव डा. राजेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य डा. भवानी शर्मा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शिमला डॉ. अनिल मेहता, चिकित्सा अधीक्षक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय छोटा शिमला डॉ. मोहन लाल और डॉ. कृष्ण दत्त शर्मा सीएम के साथ मिले हैं।
विज्ञापन