फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टॉस के लिए आ गई पूरी वेस्टइंडीज टीम

टॉस के लिए आ गई पूरी वेस्टइंडीज टीम

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। आमतौर पर टॉस के वक्त दोनों टीमों के कप्तान पिच के पास आते हैं। उनके हाथ में अपनी-अपनी टीम की सूची होती है, लेकिन शुक्रवार को धर्मशाला वन डे से पहले कुछ और ही नजारा दिखा। टॉस के समय पूरी वेस्टइंडीज टीम ही कप्तान ड्वेन ब्रैवो के साथ आई और टॉस के दौरान भी टीम उनके पीछे खड़ी रही। इस दौरान लोगों को लग रहा था कि कहीं वेस्टइंडीज की टीम मैच नहीं खेलने का फैसला करके तो नहीं आई है।
विज्ञापन

हालांकि, ब्रैवो ने कहा कि सभी खिलाड़ी इसलिए उनके साथ खड़े हैं, ताकि दिखा सकें कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड, वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन और खिलाड़ियों के बीच चल रहे वेतन विवाद में सभी खिलाड़ी एकजुट हैं। इस दौरे पर वेस्टइंडीज खिलाड़ियों और बोर्ड में वेतन कांट्रेक्ट को लेकर तनातनी चल रही है। कई बार खिलाड़ियों के मैच से हटने की आशंका जताई जा चुकी है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन के बीच एक समझौते की खबर आई थी। खिलाड़ियों का कहना है कि इस समझौते के लिए उनसे बात नहीं की गई। ब्रैवो के मुताबिक इस नए समझौते में खिलाड़ियों को मिलने वाले पैसे में भारी कटौती की गई है। इसके चलते कोच्चि में पहले वन डे का बायकाट करने का फैसला लिया था, लेकिन अंत में खेलने को राजी हो गए थे। वह इसलिए खेल रहे हैं कि खेल और प्रशंसकों पर इस विवाद का गलत असर न पड़े।
विज्ञापन

---
अनुराग के प्रयास से हो सका मैच
शुक्रवार सुबह वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने मैच खेलने से मना किया तो एचपीसीए में खलबली मच गई। वीरवार रात धर्मशाला पहुुंचे एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर जानकारी मिलने पर द पवेलियन होटल पहुंचे। वहां वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मैच खेलने के लिए मनाया। यदि अनुराग ठाकुर शुक्रवार सुबह वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को मैच खेलने के लिए राजी नहीं करते तो शुक्रवार को धर्मशाला में मैच रद्द हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed