फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हिमाचल से आयुर्वेद सीखेगा अमेरिका

हिमाचल से आयुर्वेद सीखेगा अमेरिका

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। अमेरिका हिमाचल से आयुर्वेद सीखेगा। इसके लिए अमेरिका के वस्तेई विवि और आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर शिक्षण संस्थान पपरोला के बीच एमओयू साइन हुआ है। आयुर्वेद कॉलेज पपरोला और अमेरिका के वस्तेई विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इराडिटियोनल वर्ल्ड के मेडिसन डिपार्टमेंट ऑफ आयुर्वेदा के बीच शुक्रवार को संस्थान में एमओयू साइन हुआ। संस्थान के प्रिंसिपल डा. वाईके शर्मा और अमेरिका से आए प्रतिनिधि के बीच साइन एमओयू के तहत हर वर्ष अमेरिका के 15 से 20 स्नातकोत्तर छात्र एक माह के लिए पपरोला में आयुर्वेद की बारीकियों का अध्ययन करने के लिए आएंगे। डा. वाईके शर्मा ने कहा कि एमओयू प्रदेश आयुर्वेद विभाग के लिए गौरव की बात है। अमेरिका के स्नातकोत्तर छात्रों को पढ़ाने के लिए भविष्य में संस्थान के प्राध्यापकों को भी अमेरिका भेजा जा सकता है। उन्हाेंने इस अहम एमओयू के लिए डा. सोढी का आभार व्यक्त किया। अमेरिका के प्रतिनिधि डा. टिमोथी कल्हम ने संस्थान का दौरा किया।
विज्ञापन


चिकित्सकों को मिलेगा अमेरिका जाने का मौका
एमओयू साइन करवाने में कांगड़ा के नगरोटा बगवां के डा. सोढी का विशेष योगदान रहा है। डा. सोढी पिछले कुछ वर्षों से अमेरिका की वस्तेई विश्वविद्यालय के आयुर्वेद विभाग में कार्य कर रहे हैं। दोनाें देशों के बीच इन गतिविधियों के जारी होने के कारण संस्थान से पास आउट होने वाले छात्रों के साथ साथ प्रदेश के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को भी अमेरिका जाने का मौका मिल सकता है और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed