फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चोरी की कार में दो जिंदा जले

चोरी की कार में दो जिंदा जले

Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 18 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। पालमपुर के चौकी गांव में चोरी की एक कार में दो लोग जिंदा जल गए। हादसा वीरवार देर रात का बताया जा रहा है। पेड़ से टकराने के बाद कार में आग लगी और उसमें सवार दो लोग जिंदा जल गए। मृतकों की अभी तक न तो शिनाख्त हो पाई है, न ही ये पता चल पाया है कि जलने वाले पुरुष हैं या महिलाएं। सुबह गांववालों ने जब कार को देखा तो पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल लिए और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा। केस दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने जब कार नंबर पीबी 06सी 4133 के मालिक अवतार सिंह को तलाशा तो उसने बताया कि ये कार रात को चोरी हो गई थी। कार घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जली हुई दो लाशों के साथ मिली है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार से शवों निकाले। पुलिस का मानना है कि पेड़ से टकराने के बाद गाड़ी में आग लगने से अंदर बैठे दोनों लोगों की जलने से मौत हुई है।
विज्ञापन

फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. अरुण कुमार ने बताया कि टीम ने सभी साक्ष्य जुटा लिए हैं। रिपोर्ट का इंतजार है। शवों का डीएनए टेस्ट भी करवाना पड़ सकता है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
न किसी को चोरी दिखी, न जलती हुई कार
चौकी गांव के इस हादसे पर कई सवाल उठ रहे हैं। यदि कार मालिक के बयान को सही मानें तो पूरे गांव में किसी को कार चोरी की भनक क्यों नहीं लगी। दूसरा सड़क पर जलती हुई कार किसी ने क्यों नहीं देखी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक ओर ये माना जा रहा है कि दोनों की गाड़ी के अंदर जलने से मौत हुई, लेकिन सुबह कार की बायीं ओर की खिड़की खुली मिली है। वहीं, कार मालिक ने अभी तक पुलिस में कार चोरी की शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed