{"_id":"19-65194","slug":"Kangra-65194-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड, सकोह-चैतडू रोड वन-वे रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा बोर्ड, सकोह-चैतडू रोड वन-वे रहेगा
Kangra
Updated Fri, 17 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। उपायुक्त सीपालरासु ने मोटर अधिनियम 1988 में प्रद्धत शक्तियों का प्रयोग करते हुए धारा 115 और 117 के तहत एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लॉन निर्धारित कर दिया है। कांगड़ा से आने वाले समस्त वाहन वाया बगली और गगल रोड से डायवर्ट होकर चैतडू वाया शीला और दाड़ी होते हुए धर्मशाला पहुंचेंगे। रेडक्रास कार्यालय से केसीसी बैंक, शिक्षा बोर्ड, सकोह-चैतडू रोड वन-वे रहेगा। छोटे वाहनों के लिए पुुलिस स्टेशन धर्मशाला से चरान खड्ड वाया श्यामनगर मार्ग वन वे रहेगा। कचहरी अड्डा से आईजी कार्यालय तक वाया जिला परिषद वन वे ट्रैफिक रहेगा।
सैनिक विश्राम गृह से राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला तक वन वे ट्रैफिक रहेगा। खन्ना क्लीनिक के सामने पड़ने वाला लिंक रोड सिविल लाइन से कचहरी अड्डा तक जाने वाले वाहनों के लिए वन वे रहेगा। इसके अतिरिक्त दाड़ी आईटीआई पुल से एचपीसीए स्टेडियम तक मार्ग केवल खिलाड़ियों के लिए प्रयोग किया जाएगा। जिला दंडाधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि मैच के दौरान व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अपना सहयोग दें।
चार पार्किंग स्थलाें में होंगे वाहन पार्क
दाड़ी, जोरावर स्टेडियम, पुलिस मैदान
और आईजी कार्यालय के बाहर वाहन पार्क होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में वन डे मैच के चलते जिला प्रशासन ने चार पार्किंग स्थलों का चयन किया गया है। दाड़ी, जोरावर स्टेडियम, पुलिस मैदान और आईजी कार्यालय के बाहर वाहन पार्क होंगे। दाड़ी और जोरावर स्टेडियम में वाहन पार्क करने के बाद लोगों को बसों में धर्मशाला पहुंचाना होगा। उसके बाद स्टेडियम में लोग मैच का आनंद ले सकेंगे। पार्किंग स्थलों के चयन के चलते पालमपुर-धर्मशाला और कांगड़ा-धर्मशाला मार्ग पर जाम लगने की संभावना कम रहेगी। पालमपुर की ओर से आने वाले वाहन चालक दाड़ी और जोरावर स्टेडियम में पार्क कर सकेंगे। इसके अलावा गगल सकोह रूट से आने वाले वाहन चालक पुलिस मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। इसके अलावा आईजी आफिस के बैक साइड में भी वाहन पार्क करने की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
पार्किंग स्थलाें के बाहर पुलिस जवान तैनात रहेंगे। साथ ही वाहन पार्किंग को लेकर दिशा निर्देश भी जारी करेंगे। इस बार प्रशासन ने मीडिया कर्मचारियों के लिए ब्वायज स्कूल धर्मशाला में पार्किंग स्थल बनाया है। यहां पर मीडिया कर्मी अपने वाहन पार्क कर वन डे मैच की कवरेज कर सकेंगे। एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि चार पार्किंग स्थलों में लोग अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
रोड मैप
गंतव्य तक कैसे पहुंचेंगे वाहन
पठानकोट, कांगड़ा की ओर से जाने वाले वाहन चैतडू़ वाया शीलाचौक होकर धर्मशाला पहुंचेंगे। धर्मशाला से कांगड़ा और पठानकोट जाने वाले वाहन सकोह-गगल होकर गंतव्य तक पहुंचेंगे। पालमपुर से धर्मशाला और धर्मशाला से पालमपुर की ओर चलने वाले वाहन सीधे ही जाएंगे।