{"_id":"19-65152","slug":"Kangra-65152-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेकानंद अस्पताल में अगले साल खुलेगा नर्सिंग कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेकानंद अस्पताल में अगले साल खुलेगा नर्सिंग कॉलेज
Kangra
Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। अब पालमपुर और आसपास के क्षेत्रों के अभिभावकों को भारी खर्च कर अपनी बेटियों को नर्सिंग कॉलेज में दाखिले के लिए बाहरी राज्यों में नहीं भेजना पड़ेगा। अगले साल से विवेकानंद मेडिकल अस्पताल में नर्सिंग कॉलेज शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही पूर्व सैनिकों को भी ईसीएच की सुविधा विवेकानंद मेडिकल अस्पताल में मिलना शुरू हो जाएगी। अस्पताल में डायलेसिस की सुविधा भी शुरू हो गई है। विवेकानंद मेडिकल अस्पताल के अधिकारियों और चिकित्सकों से बैठक करने के बाद सांसद शांता कुमार ने कहा कि अस्पताल में नर्सिंग कॉलेज शुरू करने के सारे प्रबंध किए जा रहे हैं। पिछले साल विवेकानंद अस्पताल की बैठक में दिल्ली में इस संबंध में निर्णय लिया जा चुका है। उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता हृदय रोग का इलाज शुरू करने की है। हृदय रोग का इलाज करने के लिए 15 करोड़ से अधिक की जरूरत होगी। शांता ने कहा कि कायाकल्प में प्राकृतिक चिकित्सा और योग का डिप्लोमा शुरू करने की योजना भी बनी है।
विज्ञापन