फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   250 रुपये की टिकटों की बिक्री बंद

250 रुपये की टिकटों की बिक्री बंद

Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
Kangra
Kangra Updated Thu, 16 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। वन डे मैच के लिए काउंटरों से 250 रुपये की टिकट अब नहीं मिल रही है। बुधवार सुबह करीब एक घंटे तक 250 रुपये की टिकटें बिकीं। उसके बाद ऑफलाइन और ऑनलाइन 250 रुपये की टिकट की बिक्री बंद हो गई। दरअसल, 250 रुपये की टिकट के लिए मारामारी मची हुई है। सूत्रों के अनुसार काउंटरों में 4200 टिकटें 250 रुपये की आई हैं। इनमें से मात्र एक हजार के करीब टिकटें ही बेची गई हैं। सूत्रों के अनुसार यह रिपोर्ट पुलिस ने बनाई है। अब अटकलें चल रही हैं कि इन टिकटों को ब्लैक में बेचा जा सकता है। काउंटर पर 250 रुपये की टिकट लेने के लिए आने वाले लोगों को 1 हजार और 1200 रुपये की टिकट खरीदने के लिए कहा गया। सुबह 11 बजे के बाद महंगी टिकट खरीदने को कोई तैयार नहीं था। दिनभर महंगी टिकटों को खरीदने के लिए इक्का-दुक्का लोग ही काउंटर पर टिकटें लेने पहुंचे।
विज्ञापन

इंद्रुनाग की शरण में जाएंगे एचपीसीए पदाधिकारी
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और अन्य पदाधिकारी वीरवार को इंद्रुनाग देवता की शरण में जाएंगे। धर्मशाला में होने वाले मैचों से पूर्व एचपीसीए ने इंद्रुनाग देवता की पूजा की प्रथा चलाई है। इसी प्रथा के चलते वीरवार को मैच के बीच मौसम साफ रखने की गुहार लगाई जाएगी। इससे पूर्व भी एचपीसीए बड़े आयोजनों से पहले देवता की विधिवत पूजा अर्चना करती रही है।
विज्ञापन

पॉकेट मनी दोगुना करने का साधन बनी 250 रुपये की टिकटें
धर्मशाला में एकदिवसीय मैच के लिए बिक रही 250 रुपये मूल्य की टिकटें स्कूली बच्चों की पॉकेट मनी बढ़ाने का साधन बन गई हैं। जानकारी के अनुसार स्कूली बच्चों ने 250 रुपये मूल्य की टिकटें खरीदी थीं। अब वे इन टिकटों को मंहगे दामाें पर बेचने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
कैसे करें कंपनी से संपर्क?
टिकटों की बिक्री निजी कंपनी कर रही है। ऑनलाइन टिकट बुक करवाने के बाद दर्शकों को इसकी जानकारी लेने का कोई भी साधन नहीं है। कंपनी की वेबसाइट में दो नंबर अंकित किए गए हैं। इसमें से एक नंबर उपलब्ध नहीं है और दूसरे नंबर पर कोई भी फोन नहीं उठा रहा है। हालांकि, कंपनी ने 24 घंटे इन नंबर पर संपर्क करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed