{"_id":"19-61459","slug":"Kangra-61459-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक के टायर के नीचे आने से बाइक चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक के टायर के नीचे आने से बाइक चालक की मौत
Kangra
Updated Thu, 03 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस चौकी कंडवाल के तहत टिपरी में रविवार रात्रि दर्दनाक हादसे में बाइक चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि पीछे सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टिपरी निवासी सिकंदर (34 वर्षीय) अपनी एप्लाइड फार नंबर की बाइक लेकर हगवाल से टिपरी की तरफ जा रहा था। बाइक के पीछे मुकेश निवासी लोधवां भी सवार था। जैसे ही वह टिपरी के निकट पहुंचा तो आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। सामने से आ रहा दूसरा ट्रक बाइक चालक पर चढ़ गया। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुकेश को पठानकोट के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के तुरंत बाद ट्रक ों के चालक घटनास्थल से फरार हो गए।
थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने दोनों ट्रक चालकों के खिलाफ धारा 201, 279, 304 ए, 337 और एमबी एक्ट 187 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को मृतक का नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।