फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नोबेल शांति पुरस्कार ने बढ़ाया गौरव

नोबेल शांति पुरस्कार ने बढ़ाया गौरव

Wed, 11 Dec 2013 05:44 AM IST
Kangra
Kangra Updated Wed, 11 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
मैकलोेेडगंज। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को वर्ष 1989 में मिले नोबेल शांति पुरस्कार की 24वीं वर्षगांठ पर मैकलोडगंज के बौद्ध मठ चुंगला खां में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री डा. लोबसांग सांग्ये सहित तिब्बती सांसदाें, कैबिनेट मंत्रियाें सहित तिब्बती समुदाय एवं विदेशी समुदाय के लोगों ने भाग लिया। तिब्बती पीएम डा. लोबसांग सांग्ये ने कहा कि धर्मगुरु दलाईलामा तेंजिन ग्यॉत्सो को 1989 में मिले सराहनीय अवार्ड से विश्व भर में रह रहे तिब्बतियों का गौरव बढ़ा है। तिब्बत अब भी चीन के अधिकार क्षेत्र में है, जिसके चलते तिब्बत में रहने वाले समूचे तिब्बती समुदाय को उनकी सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और मानवाधिकारों की आजादी से सदैव वंचित रहना पड़ा है। सांग्ये ने कहा कि धर्मशाला में निर्वासन के पचास साल से अधिक समय सकुशल बिताने का श्रेय भारत की सरकार और यहां के लोगों को जाता है। वहीं, कार्यक्रम में टीपा और तिब्बती कलाकारों ने गीतों और डांस से खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर डा. सांग्ये ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन में बतौर स्टाफ 25 साल बेहतरीन सेवाएं दे चुके तिब्बती अधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed