{"_id":"19-53651","slug":"Kangra-53651-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं ने बांधा समां
Kangra
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौरा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाह कुलाड़ा में एनएसएस शिविर के समापन पर स्कूल का वार्षिक समारोह भी मनाया गया। इसमें स्थानीय विधायक मनोहर धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विधायक मनोहर धीमान सहित केसीसी बैंक के निदेशक सुनील पाधा, बीडीसी की पूर्व चेयरमैन अनीता धीमान और वरिष्ठ नेता मस्तान सिंह ने संयुक्त रूप से प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल के एनएसएस स्वयंसेवियों ने विधायक मनोहर धीमान को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 7100 रुपये का चेक भेंट किया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक मनोहर धीमान और उनकी पत्नी अनीता धीमान ने 3100 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की।