{"_id":"19-53649","slug":"Kangra-53649-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचरुखी बाजार में मजनूं की छित्तर-परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचरुखी बाजार में मजनूं की छित्तर-परेड
Kangra
Updated Tue, 10 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचरुखी (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में एक सड़क छाप मजनूं को लड़की से छेड़खानी करना महंगा पड़ा। मजनूं की हरकतों से परेशान लड़की ने यह बात परिजनों को बता दी। इस पर लड़की के परिजनों ने मजनूं युवक की जमकर धुनाई कर दी।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रोजाना पंचरुखी बाजार में एक लड़की को आते-जाते तंग करता था। परेशान लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बता दी। लड़की के परिजनों ने सोमवार को बाजार पहुंचकर आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर छित्तर-परेड करनी शुरू कर दी। आरोपी युवक किसी तरह अपनी जान छुड़ाकर वहां से भागा। उसे पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पंचरुखी बाजार में रोजाना कई ऐसे आशिक मिजाज युवक लड़कियों को तंग करते हैं। लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि बाजार में गश्त बढ़ाई जाए।
पंचरुखी चौकी के पुलिस प्रभारी भूप सिंह सेन ने कहा कि मामला पुलिस में नहीं आया है। मामला आने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बाजार में इन मनचलों पर नजर रखी जाएगी।