फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ट्रक ने रौंदा साइकिल पर सवार बालक

ट्रक ने रौंदा साइकिल पर सवार बालक

Mon, 09 Dec 2013 05:45 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 09 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। जोगीपुर-कछियारी मार्ग पर ललेहड़ गांव में रविवार दोपहर बाद ट्रक की चपेट में आने से साइकिल पर सवार बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना हर किसी को विचलित कर देने वाली थी। ट्रक की चपेट में आए बच्चे का शव क्षत-विक्षत हो गया। दिल दहला देने वाली इस दुर्घटना के बाद बच्चे के परिजन और गांव के लोग ट्रक चालक को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरे पड़े बच्चे के अंगों को उसके परिजनों ने दिल पर पत्थर रखकर इकट्ठा किया। घटना को देख हर कोई स्तब्ध था। रोते बिलखते बच्चे के मां बाप को देखकर हर किसी की आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ललेहड़ का रहने वाला 14 वर्षीय बालक अक्षय कुमार अपनी साइकिल से घर की तरफ जा रहा था कि सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कांगड़ा पुलिस यातायात प्रभारी सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि 14 वर्षीय अक्षय कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ललेहड़ जोगीपुर स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। बच्चा अपनी साइकिल से घर की तरफ जा रहा था कि सामने से आ रहे रेत से लदे ट्रक के टायर के नीचे वह आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ट्रक चालक बलदेव ने कांगड़ा पुलिस स्टेशन पर जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। एएसपी मोहित चावला का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


कार पलटने से चालक की मौत
मटौर-कांगड़ा मार्ग पर हुआ हादसा

कांगड़ा। मटौर से कांगड़ा की ओर जा रही एक कार के अनियंत्रित होने से चालक की मौत हो गई। मामला शनिवार देर रात का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरता निवासी 27 वर्षीय रिपन कार में अपने परिजनों के साथ मटौर से कांगड़ा की तरफ आ रहा था कि बीच रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना से रिपन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले गई जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार चालक ने पहले खड़ी कार को टक्कर मारी, उसके पश्चात गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी मोहित चावला ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed