फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कम नहीं हुईं रेल यात्रियों की मुसीबतें

कम नहीं हुईं रेल यात्रियों की मुसीबतें

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
पपरोला (कांगड़ा)। जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेलमार्ग रविवार को लगातार तीसरे दिन कोपरलाहड़ के पास बंद रहा। इसके चलते जोगिंद्रनगर से पठानकोट के लिए सीधी रेल सेवा रविवार को भी बंद रही। हालांकि बैजनाथ-पपरोला से कोपरलाहड़ व पठानकोट से ज्वालामुखी रोड स्टेशन के बीच रेल सेवा सुचारु रही।
विज्ञापन

रेल विभाग के अभियांत्रिकी विंग से मिली जानकारी के अनुसार लगातार बारिश से भारी भूस्खलन के चलते रेलमार्ग बहाल करने में अभी समय लग सकता है। इसके चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं रविवार को भी जोगिंद्रनगर से कोपरलाहड़ तथा कोपरलाहड़ से पठानकोट तक ही ट्रेनें चलीं। इसके चलते रेल यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं रेल विभाग को ट्रैक को बहाल करने में अभी और समय लग सकता है। वहीं रेल व बस किराये में आधे से ज्यादा का अंतर है। रेल सेवा के प्रभावित रहने से यात्रियों को आर्थिक रूप से भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसएसई (रेल पथ) कुलदीप सिंह का कहना है कि कोपरलाहड़ में रेलवे ट्रैक के नीचे बही मिट्टी को भरने का काम चल रहा है। इसके लिए फिरोजपुर से इंजीनियरों की टीम भी जल्द ही रेलमार्ग का दौरा कर भूस्खलन रोकने के उपायों पर चर्चा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed