फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पीएचसी में एंटी स्नेक वेनम खत्म

पीएचसी में एंटी स्नेक वेनम खत्म

Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
Kangra
Kangra Updated Mon, 22 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। बरसात का मौसम लोगाें के लिए आफत से कम नहीं है। जहां एक ओर बारिश के कारण जीवन अस्तव्यस्त है। वहीं, इन दिनों सांप के काटने से लोग अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अब अस्पतालाें में एंटी स्नेक वेनम खत्म होने के कगार पर है, तो वहीं पीएचसी स्तर के अस्पतालों में यह दवाई मिल ही नहीं रही है। इससे मरीजों को उपचार करवाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला में अभी तक सर्पदंश के 260 के करीब मरीजों का उपचार किया जा चुका है। वहीं, हर दूसरे-तीसरे दिन मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते अब स्वास्थ्य विभाग ने वेनम की डिमांड निजी दवा कंपनी को दी है। कंपनी से जल्द ही दवाइयाें की खेप पहुंचने की संभावना है। सांप के काटने के कारण लोग अस्पताल में उपचार करवाने पहुंच रहे हैं। वहीं, सांप के काटने के बाद 108 एंबुलेंस में मरीजाें का इलाज किया जा रहा है। अभी तक एक हजार के करीब मरीजाें का इलाज किया गया है। एंटी स्नेक वेनम सीएचसी स्तर के अस्पतालों में ही उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार पीएचसी स्तर के अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम खत्म हो गई है। ऐसे में मरीजों को महंगे दामों बाजार से ही दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। अब स्वास्थ्य विभाग ने वेनम की डिमांड एक कंपनी को दी है। कंपनी से आने के बाद ही दवाइयां अस्पतालाें को मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डा. ध्रुव एस गुरुंग ने कहा कि एंटी स्नेक वेनम कई अस्पतालाें में उपलब्ध करवा दी है। जहां उपलब्ध नहीं है, वहां जल्द ही भेजी जाएगी। बरसात के मौसम में सांप के काटने के मामले ज्यादा आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेनम करता है सांप के जहर को खत्म
सीएमओ डा. ध्रुव एस. गुरुंग ने कहा कि एंटी स्नेक वेनम सांप के जहर को मरीज के शरीर से खत्म करता है। सांप के काटने के बाद चिकित्सक शरीर में जहर के हिसाब से इंजेक्शन देता है। कई बार सांप ने मरीज को काटा होता है, मगर शरीर के अंदर जहर प्रवेश नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाना मरीज के लिए घातक सिद्ध हो सकता है। यहां तक की मरीज की जान तक जा सकती है। वेनम मरीज के अंदर जहर की मात्रा को कम करके मरीज को विषमुक्त कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed