{"_id":"19-45649","slug":"Kangra-45649-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगन में शव जलाने वाले पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगन में शव जलाने वाले पुलिस रिमांड पर
Kangra
Updated Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। पुलिस थाना जवाली के तहत गांव वनतुंगली में विवाहिता के शव को ससुराल के आंगन में जलाने के मामले में विवाहिता के मायके वालों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मृतका के पिता दुर्गा दास, अमर सिंह, जगी राम तथा ज्ञानो देवी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को जवाली कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी चारों को 13 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। गौरतलब है कि 03 मई को विवाहिता नीलमा देवी की मौत हो गई थी। गुस्साए मायके वालों ने विवाहिता के शव को ससुराल के आंगन में चिता बनाकर आग के हवाले किया। इस पर पुलिस ने मायका पक्ष पर केस दर्ज किया था। डीएसपी जवाली धर्म सिंह ने पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन