{"_id":"19-39082","slug":"Kangra-39082-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेहड़ में अधेड़ ने फंदा लगा दी जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेहड़ में अधेड़ ने फंदा लगा दी जान
Kangra
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत गांव ठेहड़ में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार ठाकुर दास (50) पुत्र होशियारू, निवासी ठेहड़ (गुरचाल) ने अपने घर के पास खेतों में पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। परिजनों के अनुसार ठाकुर दास दोपहर से ही घर से गायब था। जब देर रात, वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ठाकुर दास को ढूंढना शुरू किया, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चला। काफी देर बाद अपने ही खेतों मेें पेड़ से लटकी उसकी लाश मिली। गांव वालों ने इसकी सूचना तुरंत पंचायत प्रधान एवं नूरपुर पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि ठाकुर दास काफी दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रह रहा था। ठाकुर दास अपने पीछे एक बेटा (25) तथा अपनी पत्नी को छोड़ गया। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नूरपुर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा छानबीन शुरू कर दी है।