फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   चालक पर जानलेवा हमला, इंडिका भी ले गए

चालक पर जानलेवा हमला, इंडिका भी ले गए

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के राख गांव में चार सवारियों को घुमाने लाए एक टैक्सी चालक की कथित तौर पर हत्या की कोशिश की। इन चार सवारियों ने चालक की निर्मम पिटाई कर उसे रस्सी से घोंटा और उस पर तेजधार हथियारों से हमला किया। बदमाश चालक की गाड़ी भी ले गए हैं। यह चालक पठानकोट का रहने वाला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पठानकोट का यह टैक्सी चालक इन चार लोगों को चामुंडा मंदिर लेकर आया था। लेकिन यहां पर उन लोगों ने इस पर हमला कर दिया और उसकी गाड़ी भी ले गए।
विज्ञापन

चंद्रशेखर (32) पुत्र तारा चंद, गांव इस्लामापुर डाकखाना सुजानपुर, पठानकोट (पंजाब) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह टैक्सी चलाता है और उसकी पीबी 01-0955 नंबर की इंडिका गाड़ी है। वीरवार को चार लोग उसे रेलवे स्टेशन पठानकोट के पास मिले। उन्होंने उससे चामुंडा मंदिर चलने के लिए कहा। वह उन्हें नहीं जानता है। वह चारों को अपनी गाड़ी में चामुंडा मंदिर लाया। उन लोगों ने मंदिर में माथा टेकने के बाद कहा कि उन्हें अब चिड़ियाघर गोपालपुर ले चलो। चिड़ियाघर देखने के बाद उनका कहना था कि उन्होंने पहाड़ों का नजारा देखना है और उन्हें ऊपर की ओर ले चलो। इस पर वह वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे उनको ऊपर ले जाने लगा तो राख जगह पर पीछे से एक व्यक्ति ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया और एक ने उसके चेहरे पर तेज हथियार के वार कर दिए। अन्य लोग उसे पकड़े रहे। उसके बाद उन्होंने उसे मरा समझ कर नीचे फेंक दिया और उसकी गाड़ी, मोबाइल व पैसे लेकर वहां से चले गए। उसके बाद वह जोरों से चिल्लाने लगा, लेकिन उसकी किसी ने आवाज नहीं सुनी। वह बड़ी मुश्किल से ऊपर आया और अस्पताल पहुंचा। चालक के चेहरे पर किए गए वारों से अभी तक उसका चेहरा पहचाना नहीं जा रहा है। चालक को उपमंडलीय अस्पताल पालमपुर में भर्ती किया गया है। यहां रात को उसका उपचार सर्जन डा. राजेश आहलुवालिया व स्किन स्पेशलिस्ट डा. कर्ण ने किया। अन्यथा चालक के साथ बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
डीएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने पर आईपीसी 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से एक हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed