फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जीजा और दोस्तों पर दुराचार का आरोप

जीजा और दोस्तों पर दुराचार का आरोप

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके के एक गांव की महिला ने अपने साथ हुए कथित दुराचार की पुलिस में शिकायत की है। महिला ने यह आरोप अपने जीजा व उसके दोस्तों के खिलाफ लगाए हैं। जबकि पीड़िता ने अपनी मां पर भी जीजा का ही साथ देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लाहला इलाके की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी एक साल पहले शाहपुर इलाके में हुई थी। उसका एक बच्चा भी हुआ है। लेकिन विवाहिता के हुए बच्चे पर कुछ सवाल खड़े हुए हैं। वहीं अब विवाहिता ने पालमपुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि एक साल पहले उसके साथ उसके जीजा ने दुराचार किया है। हालांकि महिला का साफ कहना है कि उसका बच्चा उसके पति का ही है। लेकिन इस मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ उसका जीजा व उसके दो तीन दोस्त दुराचार करते थे और उसकी माता भी इसमें उसके जीजा का साथ देती थी। महिला की शिकायत आते ही पुलिस महिला की सुसराल शाहपुर रवाना हो चुकी है। जबकि पुलिस सूत्र बताते हैं कि अभी तक इस मामले में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। उधर, डीएसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि एक महिला ने पुलिस में दुराचार होने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। इसके लिए एक टीम शाहपुर रवाना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed