फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   20 रुपए में जीत ली नैनो

20 रुपए में जीत ली नैनो

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला रेडक्रास मेले में बंपर पुरस्कार के रूप में रखी नैनो कार टिकट नंबर 008279 को मिली है। टिकट का मूल्य बीस रुपए था। टिकट का ड्रा पुलिस महानिरीक्षक उत्तरी क्षेत्र राकेश अग्रवाल ने निकाला।
विज्ञापन

इसी प्रकार प्रथम पुरस्कार के रूप में स्कूटी 073064, द्वितीय पुरस्कार एलईडी 093815 तथा तृतीय पुरस्कार रेफ्रीजरेटर 009889 टिकट नंबर को मिले हैं। उन्होेंने कहा कि रेडक्रास संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था है। इसका उद्देश्य पीड़ित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं सहायता करना है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह इस संस्था को सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए अपना रचनात्मक सहयोग दें तथा अपनी आय में से कुछ अंश अवश्य समाजसेवा जैसे पुनीत कार्य में लगाएं। अतिरिक्त उपायुक्त आशीष सिंहमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष इस मेले को दो दिवसीय करने के अतिरिक्त अन्य आकर्षक बंपर पुरस्कार इत्यादि कार्यक्रमों को जोड़ा गया। इस अवसर पर उपायुक्त केआर भारती, एडीएम डीके रत्न के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा रेडक्रास संस्था से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे। मेले में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से आयोजित वालीबाल एवं म्यूजिकल चेयर स्पर्धा के विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed