{"_id":"19-38746","slug":"Kangra-38746-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी में 20 से आठ घंटे ड्यूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी में 20 से आठ घंटे ड्यूटी
Kangra
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। परिवहन निगम की गेट मीटिंग प्रांतीय महामंत्री राजकुमार जसवाल और इकाई महामंत्री हंसराज शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसमें प्रदेश परिवहन निगम व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर निगम कर्मियों ने अब साफ जता दिया है कि अब आठ घंटे ही ड्यूटी होगी और साप्ताहिक अवकाश भी होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी लंबित पड़ी मांगों को भी पूरा किया जाए। इसमें अनुबंध कर्मियों को नियमित करना, 4-9-14 से संबंधित पे ग्रेड, बुकिंग एजेंट, परिचालकों की भर्ती आदि कई मांगों को उठाया। राजकुमार व हंसराज शर्मा ने कहा कि निगम के सभी चालकों व परिचालकों ने फैसला किया है कि 20 नवंबर से नियमानुसार आठ घंटे ड्यूटी होगी व 27 नवंबर से साप्ताहिक अवकाश भी होगा। उन्होंने कहा कि निगम के कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को पूरा नहीं किया गया, जिसे जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर विनोद कुमार, प्रदीप सूद, रत्न चंद, कुलदीप सिंह, करतार, सणु राम, संजय गुप्ता, वरयाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, जीत सिंह, गंभीर सिंह व अन्य कई कर्मचारी मौजूद थे।